सपेरा बस्ती में छापा: महिला तस्कर गिरफ्तार, 2.5 लाख की स्मैक बरामद

देहरादून 18 जून। अवैध नशा कारोबार पर दून पुलिस का बड़ा वार। महिला तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन को साकार करने की दिशा में देहरादून पुलिस लगातार कड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम ने 17 जून 2025 को मोथरावाला स्थित सपेरा बस्ती में कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार महिला के कब्जे से 8.50 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.5 लाख रुपए आंकी गई है। महिला तस्कर की पहचान माला पत्नी विजय नाथ, निवासी सपेरा बस्ती, मोथरावाला, थाना नेहरू कॉलोनी (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना नेहरू कॉलोनी में मु.अ.सं. 223/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल
उ0नि0 प्रवीन पुंडीर (चौकी प्रभारी, बायपास), उ0नि0 कमलेश प्रसाद, कानि0 बृजमोहन रावत, विनोद बचकोटी, अर्जुन, म0कानि0 स्वाति, रूमा चौधरी

देहरादून पुलिस का सख्त संदेश:
“नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद