
देहरादून 9 जुलाई। “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” मुहिम के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
सूत्रों के अनुसार, थाना क्षेत्र में नशे के आदी व्यक्तियों की काउंसलिंग के दौरान यह जानकारी सामने आई कि कुछ महिलाएं सहारनपुर से अवैध चरस देहरादून में सप्लाई कर रही हैं। पुलिस ने मुखबिरों की सहायता से जाल बिछाया और सोमनाथ नगर, किशन डेयरी के पास से दोनों महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया। उनकी पहचान शबाना (28) पत्नी नवाब, राजीदा (35) पत्नी इंतजार, निवासी ग्राम जसमोर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में कराई। कब्जे से 730 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों महिलाएं सगी बहनें हैं और लंबे समय से नशे के इस कारोबार में लिप्त हैं। उन्होंने बताया कि चरस को सहारनपुर के बेहट क्षेत्र से एकत्र कर देहरादून में ऊंचे दामों में सप्लाई किया जाता था। महिला होने के कारण उन पर किसी को संदेह नहीं होता था, जिससे इन्हें यह काम करने में आसानी होती थी।
कानूनी कार्रवाई:
दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ धारा 8/20/29 NDPS Act के तहत थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा अन्य संभावित तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस टीम में शामिल
उ0नि0 राजीव कुमार धारीवाल, चौकी प्रभारी, मयूर विहार, उ0नि0 रजनी चमोली, कानि0 हिमांशु कुमार, म0का0 शोभा सेमवाल
🔴 दून पुलिस का सख्त संदेश:
नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान और तेज़, महिलाओं का प्रयोग अब नहीं बचा पाएगा अपराधियों को!