
ऋषिकेश, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को ऋषिकेश में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल और मेयर शम्भू पासवान ने किया।
तिरंगा यात्रा का प्रारंभ पंजाब सिंध क्षेत्र से हुआ और यह नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति के उत्साह के साथ आगे बढ़ी। बच्चे, बुजुर्ग और युवा – सभी ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय” के नारों से पूरी तीर्थनगरी गूंज उठी।
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की आजादी का 76 साल पूरा होना गौरव की बात है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने इस उत्सव को जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा के संयोजक प्रतीक कालिया ने कहा कि तिरंगा हमारा आत्मसम्मान है। हर नागरिक को इसे लहराने का गौरव मिलना चाहिए और इसी भावना से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मेयर शंभू पासवान, मंडलाध्यक्ष मनोज ध्यानी, सुन्दरी कंडवाल, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, संजय शास्त्री, कृष्ण कुमार सिंघल, कपिल गुप्ता, देवदत्त शर्मा, राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, सुधा असवाल, पवन गोयल, मोहित गुप्ता, अजय गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, रीना शर्मा, रीता गुप्ता, एकांत गोयल, सुमित तिवाड़ी, शिवम टुटेजा, नंद किशोर जाटव, मोहित बिट्टू, जगावर सिंह, विनायक कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
देशभक्ति, उत्साह और एकता का यह संगम ऋषिकेश की सड़कों पर एक अद्भुत नजारा पेश कर गया।