ऋषिकेश 11 नवंबर। मेयर अनिता ममगाईं ने दीपावली का पर्व नगर निगम प्रांगण में स्वच्छता योद्धाओं संग मनाया। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया। स्वच्छता प्रहरियों की खुशी दूनी हो गई जब मेयर से उन्हें प्रदेश सरकार के प्रधान सेवक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बोनस दिए जाने की जानकारी मिली।
शनिवार की दोपहर बेहद खुशनुमा माहौल के बीच मेयर ने स्वच्छता प्रहरियों के संग दीपावली का त्यौहार मनाया। इस दौरान तमाम कर्मचारियों को पर्व की बधाई देते हुए मेयर अनीता ममगाईं ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उनके आग्रह पर रातोंरात कर्मचारियों के लिए सात हजार रूपये के बोनस की व्यवस्था कर दी गई। ताकि तमाम कर्मचारी पर्व की खुशियों को अच्छे से सेलीब्रेट कर सकें। उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों से आह्वान किया कि पर्व के प्रश्चात शहर की सफाई व्यवस्था में कोई कोर कसर ना छोड़ें। कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित महापौर का आभार भी जताया गया।