देहरादून 10 सितंबर। प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुराग रमोला द्वारा बनाई गई श्री राम लला की पेंटिंग लेकर श्री राम भक्तों का 26 सदस्यीय दल टपकेश्वर महादेव देहरादून से12 सितंबर को अयोध्या रवाना होगा। इससे पूर्व 11 सितंबर बुधवार को देहरादून स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
मंगलवार को कार्यक्रम के सिलसिले में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून के संस्थापक आचार्य डा. बिपिन जोशी और प्रधानमंत्री बाल पुरुस्कार से सम्मानित अनुराग रमोला ने बानप्रस्थ आश्रम ऋषिकेश में श्री राम जन्मभूमि न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज से भेंटकर हिंदुत्व, भारतीय संस्कृति संस्कारों रीति रिवाजों के सरंक्षण और संवर्धन पर चर्चा की। इस दौरान अनुराग रमोला ने सुंदर कांड पर आधारित पेंटिंग भी गोविंद गिरी महाराज को भेंट की। बताया कि 6 महीने के अथक प्रयास के बाद बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुराग रमोला द्वारा स्वनिर्मित श्री राम लाल की पेंटिंग की अयोध्या में प्रतिष्ठा के बाद टिहरी जिले के प्रतापनगर ग्राम देवल के ओणेश्वर महादेव मंदिर में भेंट की जाएगी। अभियान संयोजक आचार्य डा. बिपिन जोशी ने बताया कि टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत 108 कृष्ण गिरी महाराज का आशीर्वाद लेकर 12 सितंबर सुबह 26 श्री राम भक्तो का दल उनके सानिध्य में अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा, भक्तो के दल में प्रधानमंत्री बाल पुरुस्कार से सम्मानित अनुराग रमोला, रामलीला में पीएचडी 84 वर्षीय डा. मथुरा दत्त जोशी, संगीतमई सुंदरकांड के गायक पंडित कमल जोशी और पंडित संजय जोशी आदि शमिल रहेंगे।
अयोध्या रवाना होगा राम भक्तों का 26 सदस्यीय दल, टपकेश्वर महादेव में होगा सामूहिक जलाभिषेक
