नई दिल्ली 21 अक्टूबर। इस त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर रेलवे करीब 3,050 त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये विशेष ट्रेनें 1 अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर तक संचालित होगी। उत्तर रेलवे वास्तविक समय के आधार पर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अनारक्षित ट्रेनें चलाएगा।
त्योहारी सीजन के दौरान भीड़ से निपटने के लिए इस साल उत्तर रेलवे लगभग 3,050 फेरे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है, जो इस वर्ष 181% की वृद्धि है। इस वर्ष उत्तर रेलवे द्वारा संचालित विशेष ट्रेनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इन बढ़ी हुई ट्रेनों से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में बड़े पैमाने पर फायदा होगा। विशेष ट्रेनों के अलावा यात्रा के लिए अधिक क्षमता उत्पन्न करने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु एस.उपाध्याय ने बताया कि यह वृद्धि अपने यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।इस वर्ष भी रेलवे यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023 में भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था जिसमें उत्तर रेलवे ने 1082 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं।
Good News: उत्तर रेलवे इस त्योहारी सीजन में चलाएगा लगभग 3,050 विशेष ट्रेनें! गंतव्य तक पहुंचने में नहीं होगी परेशानी
