डोईवाला 21 दिसंबर। निकाय चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में डोईवाला नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड एक लच्छीवाला में सभासद पद के लिए पांच संभावित उम्मीदवारों ने दावेदारी प्रस्तुत की है।
शनिवार को लच्छीवाला के पूर्व प्रधान एवं शक्ति केंद्र संयोजक गीता सावन की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में वार्ड संख्या एक में सभासद पद के चुनाव प्रभारी राजन गोयल के समक्ष पांच दावेदारों ने अपनी दावेदारी रखी, जिसमें लच्छीवाला पूर्व प्रधान गीता सावन, मंडल महामंत्री मनमोहन प्रसाद नौटियाल, केतन गुप्ता, गौरव अग्रवाल और कृष्णा चमोली हैं। इस दौरान चुनाव प्रभारी राजन गोयल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एक जुटता से ही नगर निकाय अध्यक्ष पद और 20 वार्डों की जीत संभव है, जो कार्यकर्ताओं की बदौलत मिल का पत्थर साबित होगी। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी घर-घर जाकर बताना है। जिला मंत्री उषा कोठारी ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव में अपना धैर्य बनाकर रखें, संगठन द्वारा पार्टी के हित में निर्णय के आदेश का सभी कार्यकर्ताओं को पालन करना चाहिए, कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमचंद पम्मी राज, जिला सहमीडिया प्रभारी हृदय राम डोभाल, शक्ति केंद्र प्रभारी सुनील शर्मा, अनीता अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पंकज बहुगुणा, केतन गुप्ता, सौरव अग्रवाल, गोवर्धन, रामलाल कोठारी, प्रकाश कोठारी, शंभू दत्त थापा, अनिल सावन, कृष्ण चमोली, सरोज देवी, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।