ऋषिकेश 23 दिसंबर।ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होलकर त्रि शताब्दी जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला में विक्की चौधरी और निबंध में स्वप्निल जोशी पहले स्थान पर रहे। अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने देवी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि महोत्सव के अंतर्गत देवी अहिल्याबाई के पराक्रम, शासन व्यवस्था उनकी धर्मपरायणता, आदि विषयों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। देवी अहिल्याबाई अपने शौर्य के कारण देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचानी जाती है। अहिल्याबाई आदर्श नारी शक्ति की प्रतीक है, सर्वसमावेशी राज्य संचालन का उन्होंने आदर्श प्रस्तुत किया है। देश की एकता और एकात्मता का दर्शन उन्होंने कराया है। बताया कि जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य महापुरुषों के जीवन संदेश, जीवन की कार्य पद्धति तथा जीवन के भावात्मक एवं प्रेरक पक्ष को समाज के सम्मुख प्रस्तुत करना ताकि आने वाली पीढ़ियां उसे मार्ग का अनुसरण कर सके।
भाषण निबंध एवं चित्रकला का आयोजन कर मनाया गया।चित्रकला प्रतियोगिता में क्रमशः विक्की चौधरी, स्वप्निल जोशी एवं विपिन कबसूड़ी ने प्रथम द्वितीयं एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में स्वप्निल जोशी, विपिन कपसूडी़ एवं अभिनव सकलानी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मौके पर वीरेंद्र किशोर गौड, दिनेश सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील राजपूत, बिशन सिंह, आशीष चौहान, दिविशंकर नैथानी, नरेश पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद, विपिन डोभाल, कीर्ति नौटियाल, विवेक डोभाल , शैलेंद्र कंडारी, विनोद कठैत, कुलदीप सजवाण, शिवानी दास, विक्रमा देवी, रमेश गुनसोला आदि उपस्थित रहे।