देहरादून 28 दिसंबर। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। टिहरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप पंवार, मुनिकीरेती नगर पालिका में उर्मिला राणा और नगर पंचायत जौंक स्वर्गाश्रम में पंचायत अध्यक्ष पद पर बिंदिया अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जोशी ने बताया कि दूसरी सूची शनिवार देर शाम तक जारी की जाएगी। कांग्रेस ने नगर निगम के तीन, नगर पालिका के 20 और नगर पंचायत के 25 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं।
यह हैं नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशी
श्रीनगर से मीना रावत, काशीपुर से संदीप सहगल, हल्द्वानी से ललित जोशी
नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी
बागेश्वर से कवित जोशी, खटीमा से उमेश राठौर, बाजपुर से गुरजीत सिंह गिचे, सितारंगंज से राजेश कुमार, जसपुर से आविद हुसैन नूरी, दुगडडा से पूजा देवी, टिहरी से कुलदीप पंवार, कीर्तिनगर से रामलाल नौटियाल, मुनिकीरेती ढालवाला से उर्मिला राणा, जोशीमठ से देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर से प्रमोद बिष्ट, कर्णप्रयाग से राम दयाल, गोचर से संदीप नेगी, थराली से सुनीता रावत, उत्तरकाशी से दिनेश गौड़, चिन्यालीसौड से दर्शन लाल, बडकोट से विजयपाल सिंह रावत, नैनीताल से सरस्वती, भवाली से पंकज कुमार आर्य, रुद्रप्रयाग से दीपक भंडारी
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी
नानकमत्ता से मनोज कुमार, शक्ति फार्म से राखी विश्वास, गुलर भोज से किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी से मोहम्मद रफी, बेरीनाग से हेमा पंत, मुनस्यारी से मनोहर टोलिया, स्वर्गाश्रम जौंक से बिन्दिया अग्रवाल, गरूड से भावना वर्मा, कपकोट से धना बिष्ट, सतपुली से जितेन्द्र चौहान, थलीसैंण से वीरा देवी, घनसाली से शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला से ममता पंवार, पीपलकोटी से जयंती राणा, पोखरी से समुन्दरा देवी, घाट नंदानगर से मीना रौतेला, नन्दप्रयाग से पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरोला से बिहारी लाल शाह, नौगाव से विपिन कुमार, भीमताल से सीमा टम्टा, कालाढूंगी से भावना सती, तिलवाडा से सीमा देवी, गुप्तकाशी से बीना देवी, अगस्त्यमनि से राजेन्द्र गोस्वामी, उखीमठ से रीता पक्षाता