डोईवाला 26 दिसंबर। नगर निकाय चुनाव में डोईवाला नगर पालिका से नरेंद्र सिंह नेगी को भाजपा का अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है। देहरादून रोड शक्ति भवन मंदिर प्रांगण में पार्टी उम्मीदवार नेगी का भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया और उन्हें भाजपा का सिंबल दिया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है, सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस ले, जिससे अध्यक्ष पद के अलावा 20 वार्डों की सभासद की सीटों पर भाजपा का कब्जा हो सके। भाजपा मंडल अध्यक्ष और अध्यक्ष पद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पार्टी छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान करती है। पार्टी ने अध्यक्ष पद का टिकट देकर मुझे जो सम्मान दिया है मैं हमेशा ऋणी रहूंगा। जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ भाजपा पूरे दमखम के साथ एकजुट होकर नगर पालिका चुनाव लड़ेगी। कहा कि जल्दी सभी 20 वार्डों के सभासद प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
मौके पर चुनाव प्रभारी शमशेर सिंह पुंडीर, जिला सहप्रभारी नलिन भट्ट, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला मंत्री उषा कोठारी, मंडल प्रभारी डॉ गणेश रावत, मंडल मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, ईश्वर चंद अग्रवाल, विनीत लोधी सुशील वर्मा, हिमांशु चमोली, पुरुषोत्तम डोभाल, सुनीता सैनी, ईश्वर रौथाण, विनय जिंदल, गीता सावन, आशा कोठारी, संतोषी बहुगुणा, प्रेम सिंह पम्मी राज, मनोज कांबोज, लच्छीराम लोधी, अवतार सिंह, नितिन कोठारी विनीत मनवाल, अजय लोधी, संपूर्ण रावत, संदीप नेगी हिमांशु राणा, मनीष नेगी, नितिन बर्तवाल, विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल, नीलम नेगी, कृष्णा तड़ियाल, पूनम तोमर, रीता नेगी, कोमल देवी, राम मूर्ति ताई, चंदन जायसवाल, अंकित काला, सुंदर लोधी, नीरज प्रजापति, उमेद सिंह, राजेश भट्ट, सुरेश सैनी, योगी पंवार, दरपान बोरा, प्रेम पांचाल, बख्तावर सिंह, सुशील जायसवाल पंकज शर्मा, सोनू गोयल, प्रीतम पाल आदि मौजूद रहे।