भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र को मिली संजीव की “संजीवनी”! संजीव सैनी और मोहन चौहान ने छोड़ा चुनावी मैदान

डोईवाला (भारत गुप्ता)। नगर निकाय चुनाव में नाराज चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सैनी और भाजपा कार्यकर्ता मोहन सिंह चौहान ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था। जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में संजीव सैनी और मोहन सिंह चौहान को मनाने में जिम्मा सौंपा गया था।
बुधवार को जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने अपनी सूझबूझ से वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सैनी को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सैनी ने अपनी बातों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के समक्ष रखी। सभी शीर्ष नेताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सैनी की बातों का संज्ञान लिया। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि संजीव सैनी लगभग चार दशकों से भाजपा के बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं, उनकी सभी बातें अपनी जगह ठीक है भाजपा छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान करती है। संजीव सैनी ने कहा कि भाजपा में सभी वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए। इसका असर यह रहा कि 2 दिसंबर बुधवार को नाम वापसी समय के अनुसार तहसील में पहुंचकर संजीव सैनी और मोहन सिंह चौहान ने भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी के समर्थन में अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। कहा कि अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी के लिए चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाऊंगा। इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री, सुरेश सैनी, मनिंदर सिंह उमानंद बहुगुणा, दिगंबर नेगी, नितिन बर्थवाल, विनीत लोधी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद