ऋषिकेश 3 जनवरी। निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार जोर पकड़ने लगा है। शुक्रवार को ऋषिकेश से भाजपा के मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने चुनावी कार्यालय खोलकर चुनावी बिगुल फूंका। इस दौरान 40 वार्डों के भाजपा पार्षद उम्मीदवार भी मौजूद रहे।
ऋषिकेश के मुखर्जी मार्ग पर खोले गए चुनावी कार्यालय का शुभारंभ संगठन महामंत्री अजेय तथा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश के निकाय चुनावों में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। भाजपा ने सभी पद के लिए उम्मीदवारों का चयन आम कार्यकर्ताओं के बीच जाकर किया है।
मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को हर घर कैंपेन कर केंद्र व राज्य सरका को प्रचारित करने का आह्वान किया। साथ ही भाजपा के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। मेयर प्रत्याशी शम्भू पासवान तथा सभी 40 वार्डों के भाजपा उम्मीदवारों के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज कराने के लिये आवाहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के पक्ष में नारे लगाए।
इस मौके पर चुनाव प्रभारी दान सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, कविता शाह, चुनाव संयोजक संजय शास्त्री, मंडलाध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं, चुनाव सह संयोजक इंद्र कुमार गोदवानी, पुनीता भंडारी, संदीप गुप्ता, ज्योति सजवाण, सुरेंद्र मोंगा, विनय उनियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा आदि मौजूद रहे।