बड़ी खबर: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन ने थामा भाजपा का दामन, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

देहरादून 4 जनवरी। उत्तराखंड निकाय चुनाव में कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से लगा है। पत्नी को चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस छोड़ दी है। जोशी समेत कांग्रेस पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा का पटका पहनाकर तीनों को सदस्यता ग्रहण कराई।
शनिवार को उत्तराखंड की राजनीति में उथल-पुथल सामने आया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
जोशी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा धारी राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने भी कांग्रेस को टाटा बाय-बाय कर भाजपा भाजपा का दामन थाम लिया। सदस्यता ग्रहण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
सूत्रों के मुताबिक मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को मेयर का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। तभी से उनके सुर बगावती हो गए। निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे थे। डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने रूठों को मनाने की योजना बनाई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद