दावा, निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद समेत 20 वार्डो में खिलेगा कमल

डोईवाला 4 जनवरी। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से मुस्तैद हो गए हैं। नगर पालिका चुनाव की बागडोर संभाल रहे स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला और चुनाव प्रभारी शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि जनता का रुझान इस बार भाजपा की ओर है। इस बार मत प्रतिशत बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। दावा किया कि नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद सहित 20 वार्डों में कमल खिलेगा।
चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में डोईवाला विधायक गैरोला ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा संगठन के कुशल रणनीति के दम पर भाजपा भारी वोटो से नगर पालिका का चुनाव जीतेगी। जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल और युवा मोर्चा माजरी मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह ने कहा कि भाजयुमो मतदाताओं को भाजपा की रीति नीति से अगवत कराकर नगर पालिका चुनाव में डोर टू डोर अभियान की चलाएगी। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है! भाजपा सरकार ने विभिन्न वर्गों के उत्थान और विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजना बनाई है। इन्हीं कारणों से पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। मौके पर मंडल प्रभारी गणेश रावत,भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी, जिला मंत्री उषा कोठारी, पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल, रामेश्वर लोधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज, माजरी मंडलाध्यक्ष प्रताप बस्सी, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष आरती लखेड़ा, पूनम चौधरी, आदेश पवार, सुरेश सैनी, संजीव लोधी, ममता नयाल, जगदीश प्रसाद गैरोला आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद