मोदी सरकार ने ओबीसी सहित सभी वर्गों की कल्याण के लिए किया काम: चंद्रभान पाल 

👉नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगा ओबीसी सहित अन्य वर्गों का वोट 

डोईवाला (भारत गुप्ता)। नगर निकाय चुनाव में डोईवाला भाजपा कार्यालय की जिम्मेदारी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल, उपाध्यक्ष राजकुमार राज वरिष्ठ भाजपा नेता सुंदर दास और कालू वाला प्रधान पंकज रावत को दी है। जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रभान पाल ने कहा कि ओबीसी वर्गों के अलावा भी अन्य वर्गों का वोट भी भाजपा को मिलेगा। मोदी सरकार ने ओबीसी सहित सभी वर्गों के कल्याण और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र के आधार पर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का पुनर्गठन कर इसे संवैधानिक दर्जा प्रदान किया है। पहले इस आयोग के पास कोई शक्ति नहीं थी, यह सिर्फ कागजों पर चलता था। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के बीच समानता के भाव के साथ काम कर रही है। ओबीसी की राजनीतिक भागीदारी की बात करें तो सरकार से संगठन तक में इस वर्ग के नेताओं की बड़ी संख्या है पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी वर्ग के शामिल है। दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा अध्यक्ष सहित सभी 20 सभासद को प्रचंड जीत मिलेगी। मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, एडवोकेट विनीत लोधी, नीरज प्रजापति, निखिल नेगी,पंकज बहुगुणा, ललित पंत, सुरेश सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद