मास्टर जी का ठेठ अंदाजा लोगों को खूब पसंद आया! विकास की अपनी योजनाएं साझा की

ऋषिकेश 8 जनवरी। नगर निकाय के चुनाव में ऋषिकेश नगर निगम मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर ने बापूग्राम और बीस बीघा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उनका ठेठ अंदाजा लोगों को खूब पसंद आया।
बुधवार को मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर ने समर्थकों के साथ शहर के बापूग्राम और बीस बीघा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में लोगों का उनका ठेठ अंदाज और अभिवादन लोगों को खूब पसंद आया।
घर-घर से लोग निकलकर उनके साथ जनसंपर्क में शामिल होते रहे। बहरहाल, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप समझदार हैं, ये अस्तित्व के लिए लड़ा जा रहा चुनाव है। हम क्या हैं और हमे राजनीतिक दल कैसे ट्रीट कर रहे हैं। कहा कि हम किसी राजनीतिक दल में हो सकते हैं। मगर, कोई दल हमारी अस्मिता से उपर नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड की लड़ाई विकास के लिए लड़ी। हमने राज्य आंदोलन में व्यवस्था का उत्पीड़न झेला। मगर, अब हमारे राजनीतिक अस्तित्व को चुनौती दी जा रही है। इसे समझना होगा। उन्होंने लोगों के सम्मुख ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के लिए अपनी योजनाएं साझा की।
कहा कि ऋषिकेश के धार्मिक स्वरूप का संरक्षण जरूरी है। मां गंगा के संरक्षण और संवर्द्धन का मामला है, इस पर गौर करने की जरूरत है। ऋषिकेश पर्वतीय क्षेत्र का बाजार है। इस शहर की जिम्मेदारी पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले लोगांे को फैसिलिटेट करने की है। उन्होंने कहा इस पर काम किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि ये चुनाव खास है। ये स्वयं को साबित करने का चुनाव है।
जनसंपर्क अभियान में चुनाव संयोजक सुधीर राय, मीडिया प्रभारी मन्नु कोठारी, सुदेश भटट, संजय बुड़ाकोटी, शैलेंद्र मिश्रा, सुनील पंचभैया, कस्तुरी चौहान, मोहन चमोली, विनोद चमोली, अशोक बिष्ट, नरेंद्र नेगी, सुमित्रा बिष्ट, मनीष भटट, अनीता उनियाल, सुचिता बेलवाल, अंजू सेमवाल, हेमवंती रावत, सत्यवती पोखरियाल, मंजू बिष्ट, दीना चौहान, मीना कंडवाल, दीपक कंडवाल, विजय सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद