देहरादून 11 जनवरी। नशा तस्करों पर दून की कार्रवाई जारी है। मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 1 महिला समेत 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक के कब्जे से 200 ग्राम चरस और दूसरे से 540 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। नगर निकाय चुनाव 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा तस्करी रोकने को लेकर सदन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चेकिंग अभियान के तहत थाना सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोई बस्ती कब्रिस्तान के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसकी पहचान धन सिंह पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम जगथान, चकराता के रूप में कराई।
वहीं, थाना नेहरु कलोनी पुलिस ने चैकिंग के दौरान अनिकेत फार्म नई बस्ती दून यूनिवर्सिटी रोड के पास से एक महिला को 540 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। महिला की पहचान शहनाज उर्फ नेहा पति अमित नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला के रूप में कराई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम उप निरीक्षक जावेद खान, कांस्टेबल राकेश, नरेश पंत, चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी प्रवीन पुंडीर, उप निरीक्षक कुसुमलता पुरोहित, कांस्टेबल विद्यासागर, संदीप छाबड़ी, श्रीकांत शामिल रहे।