
11 जुलाई| ऋषिकेश डेस्क
उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (एटक) का 15वां वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित दादू महानंद आश्रम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष डीसी उनियाल ने की।
अधिवेशन में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा और भविष्य की योजनाओं पर रणनीति तय की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठनात्मक एकता और अधिकारों पर जोर दिया।
अधिवेशन का उद्घाटन प्रान्तीय महामंत्री प्रदीप कंसल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बीएमएस परमार, मुख्य अभियंता (वितरण), देहरादून मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रान्तीय अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।
चुनाव परिणाम: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
👉 खंडीय कमेटी – विद्युत वितरण खंड, ऋषिकेश के
संरक्षक संजय कुमार, अध्यक्ष यशवंत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष भट्ट, उपाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, विनोद शाह, सचिव देवमुनी राम, उप सचिव संजय सिंह रावत, ऋषिराम, कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा, मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, संगठन मंत्री दलजीत कौर, अमित बिष्ट, अंकुश भट्ट, सचिन चौहान, नासिर हुसैन, सुरेन्द्र कुमार चुने गए।
👉 क्षेत्रीय कमेटी – देहरादून
संरक्षक केएस राणा, अध्यक्ष डीसी उनियाल, सचिव डीपी जोशी, उपाध्यक्ष देवमुनी राम, कोषाध्यक्ष यूएन पाण्डेय
👉 मंडल कमेटी – देहरादून
संरक्षक सुदेश शर्मा, अध्यक्ष दिनेश मनोड़ी, सचिव रविन्द्र प्रताप रावत, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष नन्द किशोर यादव निर्वाचित रहे।