
ऋषिकेश, 2 सितंबर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ऋषिकेश में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई टीम की घोषणा की गई।
मंगलवार को प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पत्रकार राजीव खत्री को अध्यक्ष तथा अमित सिंह कंडियाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र चमोली और राजेश शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया।
ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी में युवा पत्रकार अरविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि निकट भविष्य में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव खत्री ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पत्रकारों के आधिकारों और हितों के बाबत शीघ्र एक बैठक आयोजित की आएगी।