
ऋषिकेश (भारत गुप्ता)। भाजपा ऋषिकेश जिला संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय रेलवे रोड में जोश और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का आधार उसका कार्यकर्ता है और यही संगठन की असली रीढ़ है। प्रत्येक पदाधिकारी को संगठन की प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए सेवा और समर्पण की भावना से जनता की सेवा करनी होगी।
उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों पर जनता की उम्मीदों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा को जनता का अटूट विश्वास प्राप्त है और यही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। संगठन की मजबूती केवल कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा से ही संभव है।
पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
बैठक में यह रहे मौजूद
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, प्रतीक कालिया, उपाध्यक्ष उषा कोठारी, पुष्पा ध्यानी, देवदत्त शर्मा, विक्रम नेगी, गणेश रावत, विनय कंडवाल, मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, जिला मंत्री राजकुमार राज, सीमा रानी, जयंत शर्मा, आशीष बहुगुणा, सुमित पंवार, प्रदीप नेगी, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री वंदना स्वामी, सहमंत्री विशाल शाही, जिला आईटी संयोजक रोहित भारद्वाज, सोशल मीडिया संयोजक मनोज कांबोज, सहसंयोजक गोविंद सिंह रावत सहित मनोज ध्यानी, बृजेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, कपिल गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।