संगठन से ही प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान:प्रेमचंद:

भाजपा ऋषिकेश मंडल कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक
ऋषिकेश। भाजपा ऋषिकेश मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संगठन से ही प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान है लिहाजा संगठन को सर्वोपरि रखकर व्यक्ति विशेष को पीछे छोड़ भाजपा के लिए कार्य करना होगा।
शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित भाजपा ऋषिकेश मंडल की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मंडल महामंत्री दीपक धमीजा, मंडल प्रभारी राजकुमार राज ने संयुक्त रूप से किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में शीर्ष में पहुंच रही है, यह कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा और पार्टी के प्रति आस्था का ही प्रतीक है। पार्टी से हम हैं और हम से पार्टी नहीं है नसीहत दी कि स्वयं को कभी भी पार्टी से ऊपर नहीं समझना चाहिए। मेयर अनीता ममगाईं ने कहां की प्रत्येक चुनाव में मिलजुल कर कार्य करना होगा साथ ही पार्टी की नीति रीती को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता निष्ठा से करें।
बैठक में भाजपा की नीतियों, मन की बात,ज़ी -20, जोशीमठ आपदा और संगठन के महाविस्तार की योजनाओं की रणनीति पर मंथन किया गया। मंच संचालन मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना व पवन शर्मा ने किया। मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, मंडल मंत्री सीमा रानी, मंडल मंत्री दीपक बिष्ट, सौरभ गर्ग, आईटी के प्रदेश प्रमुख हिमांशु संगतानी, मनोज ध्यानी, बृजेश शर्मा, संजय शास्त्री, पार्षद शिव कुमार गौतम, ऋषि राजपूत, संजीव सिलस्वाल, चंद्रेश्वर यादव, अरुण जुगलान,सुनील उनियाल, सचिन अग्रवाल, मंडल मीडिया प्रभारी रंजन अंथवाल, अविनाश भारद्वाज, नविता अग्रवाल,सतीश सिंह, ज्योति पांडे, जगावर सिंह ,मंडलाध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मंडलाध्यक्ष युवा मोर्चा जगावर सिंह, मनोज जैन, उषा जोशी, कृष्ण सिंघल, पार्षद रीना शर्मा, प्रभाकर शर्मा, मनीष कुमार, राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, अनीता तिवारी, मोनिका गर्ग, राजीव चौधरी, गोपाल सती, सुभाष पासवान, रामनाथ सिंह, दिलीप बिष्ट ,संजय ध्यानी,मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।

नकल कानून बनाने पर सीएम की प्रशंसा
ऋषिकेश। भाजपा ऋषिकेश मंडल की बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बनाए गए सख्त नकल विरोधी कानून की प्रशंसा की। साथ ही उत्तराखंड में धर्मांतरण रोकने के लिए बनाए गए कानून और नई शिक्षा नीति लागू करने के कार्यों की भी सराहना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद