योग के साथ समरसता की ओर एक कदम! राष्ट्रपति मुर्मू ने दून से किया 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

21 जून 2025 | देहरादून | ✍️ By न्यूज़ डेस्क
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देहरादून में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य शुभारंभ करते हुए कहा कि “Prevention is better than cure (इलाज से बेहतर रोकथाम है)” की भावना को साकार करने वाला माध्यम है योग।
राष्ट्रपति मुर्मू ने योग को भारत की सॉफ्ट पावर का सशक्त उदाहरण बताते हुए कहा कि उत्तराखंड न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, बल्कि यह भारत के योग, चेतना और सांस्कृतिक विरासत का भी केंद्र है।
कहा कि योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से तथा एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि योग को केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति के रूप में अपनाएं और सभी संस्थाओं से इसे जनसुलभ बनाने का आग्रह किया।

“योग: भारत की आत्मा से विश्व तक” – राज्यपाल

उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा है जिसने संपूर्ण विश्व को जोड़ा है। राज्यपाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है, जो भारत की सनातन सोच “वसुधैव कुटुम्बकम्” की सार्थक अभिव्यक्ति है। योग केवल व्यायाम नहीं, यह आत्मानुशासन, संयम और मानसिक शांति का मार्ग है।”

📜 भारत की पहली “योग नीति – 2025” का अनावरण, उत्तराखंड बना अग्रणी राज्य

कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से उत्तराखंड ने भारत की पहली ‘योग नीति – 2025’ तैयार की है, जो योग को उद्यमिता, शोध और जनसेवा से जोड़ती है।

🔹 नीति की मुख्य विशेषताएं:
योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना हेतु 20 लाख तक का पूंजीगत अनुदान, योग अनुसंधान कार्यों हेतु 10 लाख तक का शोध अनुदान, योग शिक्षकों के लिए प्रमाणन प्रणाली को सुदृढ़ करना, योग निदेशालय की स्थापना, ऑनलाइन योग प्लेटफॉर्म का विकास, 2028 तक 15–20 अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का लक्ष्य

🎯 प्रमुख लक्ष्य:
2030 तक पांच योग हब्स की स्थापना, 2026 तक हर आयुष हेल्थ व वैलनेस सेंटर में योग सेवाएं, माइंडफुलनेस कार्यक्रम का क्रियान्वयन, सभी योग संस्थाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना

📢 #InternationalYogaDay2025 | #YogaForAll | #योग_से_स्वास्थ्य | #UttarakhandYogaPolicy

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद