ऋषिकेश को मिला नया नेतृत्व: नरेन्द्र नेगी बने स्वाभिमान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष

ऋषिकेश,12 जुलाई | उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नरेन्द्र नेगी को ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने अधिकृत नियुक्ति पत्र जारी कर उनकी नियुक्ति की पुष्टि की।

लंबे समय से जुड़े रहे हैं जनसरोकारों से

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर राय रावत ने बताया कि नरेन्द्र नेगी समाज सेवा और जनमुद्दों से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। संगठन को भरोसा है कि उनके नेतृत्व में महानगर इकाई अधिक सक्रिय, मजबूत और जनसमर्थक बनकर उभरेगी। वहीं, प्रदेश संगठन प्रभारी दिनेश चंद मास्टर जी ने कहा, नरेन्द्र नेगी जैसे जमीनी कार्यकर्ता को नेतृत्व देना संगठन की दृष्टि को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि वे संगठन को जनमानस में प्रभावशाली रूप से स्थापित करेंगे।”

जिलाध्यक्ष ने भी जताया भरोसा

जिलाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल ने भी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, नेगी की नियुक्ति से ऋषिकेश में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। वे जनभावनाओं को समझने वाले, समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद