
देहरादून, 14 सितंबर। भाजपा ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूती देने के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के निर्देश पर पार्टी ने विभिन्न मोर्चों और विभागों में 42 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
घोषणा के अनुसार, दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को पार्टी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं आठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष और आठ को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
पार्टी ने पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, जबकि मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
देखिए पूरी सूची:
महिला मोर्चा की बागडोर रूचि भट्ट को सौंपी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने अन्य मोर्चों और विभागों में भी नई नियुक्तियां कर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने का संदेश दिया है।