हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के साथ प्रत्येक बूथ पर लगाएंगे चौपाल

कांग्रेसियों ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर अभियान की जानकारी दी
ऋषिकेश, 5 मार्च। हाथ से जोड़ो हाथ यात्रा के जरिए कांग्रेसी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में चौपाल लगाकर जनता से जुड़ी समस्या पर चर्चा करेंगे।
रविवार को ऋषिकेश महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश सिंह मियां के नेतृत्व में हाथ से जोड़ो हाथ अभियान के तहत चंद्रेश्वरनगर बाज़ार क्षेत्र में भ्रमण कर राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के संदेश पत्र को लोगों को वितरित किये। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पूरी विधानसभा में घर घर तक जाकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कर विधानसभा के बूथ स्तर तक चौपाल लगाने का काम किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से जो भाजपा द्वारा नफरत व लोगो को बांटने का काम किया, उसे हम यात्रा के माध्यम से जोड़ने का काम करेंगे। महंगाई और बेरोजगारी पर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि यात्रा के माध्यम से कांग्रेस की विचार धारा जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाल रावत, ललित मोहन मिश्र, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद राधा रमोला, पुष्पा मिश्रा, पूर्व सभासद मधु मिश्रा, मधु जोशी, उमा ओबराय, विशाल कक्कड़, एकांत गोयल, विक्रम भंडारी, राजेश शाह, जयपाल बिट्टू, ईमरान सैफी, प्राशु बनर्जी, चंद्रकांत जोशी, सावित्री, सुनील सिंधी, अंबिका, राजकुमारी, भगवती, राकेश वर्मा आदि शामिल रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद