चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को मिलेगी मौसम की पल-पल की अपडेट

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को मिलेगी मौसम की पल-पल की अपडेट

निर्माणाधीनयात्रा ट्रांसिट कैंप का निरीक्षण करने आए आयुक्त ने दी जानकारी                                                                   ऋषिकेश,01 अप्रैल। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है बाहरी प्रांतों से यात्रा के पहले पड़ाव तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को चारो धामो और यात्रा रूट पर मौसम कैसा रहेगा इसकी पल-पल की अपडेट टूरिस्ट केयर ऐप के माध्यम से मिलेगी। ताकि मौसम खराब होने पर तीर्थयात्री सतर्कता बरत सके।                                                                                     शनिवार को संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित नवनिर्मित यात्रा ट्रांजिट कैंप कम पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित ट्रांजिट कैंप 15 अप्रैल को यात्रा प्रशासन संगठन को कार्यदाई संस्था बिडकुल सुपुर्द कर देगी चार धाम यात्रा का संचालन नवनिर्मित ट्रांजिट कैंप कम पंजीकरण केंद्र से होगा। एक ही छत के नीचे तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन की भी व्यवस्था रहेगी।                                         उन्होंने बताया कि नवनिर्मित ट्रांजिट कैंप में रोटेशन की 60 बड़ी बसें और 150 छोटी बसों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। ट्रांजिट कैंप में मीडिया सेंटर भी खोला जाएगा जो सरकारी नियंत्रण में रहेगा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह, नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, एसडीएम सौरभ सिंह असवाल, बीआरओ प्रोजेक्ट मैनेजर आरके जैन, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, एसडीओ सिंचाई विभाग अनुभव नौटियाल,  एसडीओ ऊर्जा निगम अरविंद नेगी, कोतवाल खुशीराम पांडे आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद