कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब! गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर धार्मिक अनुष्ठान

ऋषिकेश, 14 अगस्त। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर तुलसी मानस मंदिर में आयोजित श्री रामायण प्रचार समिति के 38 वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शहर में भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया गया।
सोमवार को तुलसी मानस मंदिर से आरंभ हुई कलश यात्रा देहरादून रोड, लक्ष्मणझूला रोड, क्षेत्र रोड, झंडा चौक से होती हुई पुराना भरत मंदिर, सुभाष चौक से त्रिवेणी घाट पहुंची। यहां गंगा का पूजन अर्चन किया गया। कलश यात्रा पुन: तुलसी मानस मंदिर पहुंची। यहां धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ अखिल भारतीय संत समिति विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज, स्वामी अखंडानंद सरस्वती, योगी आशुतोष आचार्य, पंडित वेद प्रकाश, आचार्य महेंद्र नारायण शुक्ला, मदन मोहन शर्मा, चित्रमणि, योगी नवीन, महेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि रामायण प्रचार समिति के संस्थापक साकेत वासी पंडित गोपालाचार्य शास्त्री महाराज की प्रेरणा से तुलसी जयंती महोत्सव विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में पंडित योगेश शर्मा, आचार्य वेद प्रकाश मिश्रा,
नवाहन पाठ का शुभारंभ आचार्य वेद प्रकाश मिश्रा, अनिरुद्ध शर्मा, अमन शर्मा, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी, पार्षद रीना शर्मा, रजनी कुकरेती, रमाकांत भारद्वाज, मधुसूदन शर्मा, बंशीधर पोखरियाल, संजय शास्त्री, संदीप कुकरेती, सतीश घिल्डियाल आदि उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद