दुखद: नहीं रहे पेंशनर्स संगठन के सचिव वीरेंद्र पोखरियाल! अश्रुधारा के साथ दी‌ अंतिम विदाई

ऋषिकेश 19 अक्टूबर। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला शाखा के सचिव वीरेंद्र कुमार पोखरियाल ने जीवन के अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन पर संगठन सदस्य समेत क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। दिवंगत पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार अश्रु धारा के साथ पूर्णानंद घाट पर किया गया।
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने बताया कि संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार पोखरियाल के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कृषाली ने कहा कि पोखरियाल के आकस्मिक निधन से सेवानिवृत्त संगठन एवं पूरे क्षेेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। पोखरियालव मुनिकीरेती -ढालवाला क्षेेत्र के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे।
बताया कि अंतिम संस्कार पूर्णानंद घाट पर किया गया। उनके दोनों पुत्र मनोज व नवीन ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान वीरेंद्र सिंह कृषाली, रमेन्द्र सिंह पुण्डीर, हृदयराम सेमवाल, शूरवीर सिंह चौहान, जबर सिंह पंवार, कान्ता प्रसाद जोशी, शक्ति सिंह राणा, सब्बल सिंह राणा, गोपालदत्त खंडूड़ी, भोला सिंह बिष्ट, रामकृष्ण पोखरियाल, हंसलाल असवाल, राजेन्द्र सिंह भंडारी, जोत सिंह सुरियाल, सूरत सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी, देवेन्द्र दत्त जोशी,जयपाल सिंह नेगी, पीडी‌ डिमरी, शंकरदत्त पैन्यूली, नरेन्द्र प्रसाद कैन्थोला, भगवती प्रसाद उनियाल, ओमप्रकाश थपलियाल, शूरवीर सिंह असवाल, भगवान सिंह राणा, विजेन्द्र सिंह रावत, विशालमणि पैन्यूली, पीएन बिजल्वाण अरविंद तोमर, शिवदयाल उनियाल, सौकार सिंह असवाल, वीपी कंडवाल, धर्मपाल सिंह चौहान, धर्म सिंह चौहान, कृष्ण कुमार वर्मा, प्रेमबहादुर थापा, जगदीश मैठाणी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद