यहां एक वाहन बेकाबू होकर खाई में लुढ़का! हादसे में एक की मौत, दो घायल

अल्मोड़ा। थाना सोमेश्वर अंतर्गत ‌ हिलीछीना मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार शाम थाना सोमेश्वर में हेल्पलाइन नंबर डायल 112 से सूचना मिली कि हिलीछीना मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना पर थाना सोमेश्वर के उप निरीक्षक धरम सिंह थाने के पुलिस बल, डायल 112 वाहन में तैनात पुलिस कर्मियों व आपदा उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल ग्राम हिलीछीना पग रिसोर्ट को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे। जहां वाहन पिकअप संख्या यूके 04 CA-5381 कच्चे रास्ते से करीब 60 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। जिसमें सवार मनोज कुमार ( 40) पुत्र स्व. नाथूराम निवासी ग्राम पोस्ट भगतोला, सोमेश्वर अल्मोड़ा, जीत सिंह (68) पुत्र स्व. बच्चे सिंह निवासी ग्राम भगड़ माफी पोस्ट मनान, थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा, राजेंद्र राम ( 52) पुत्र स्वर्गीय देवराम निवासी भाटनयाल ज्यूला, पो मनान थाना सोमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र राम (52) पुत्र स्व. देवराम निवासी भाटनयाल ज्यूला, पोस्ट मनान थाना सोमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को खाई से निकालकर उपचार हेतु तत्काल 108 वाहन के माध्यम से सरकारी अस्पताल सोमेश्वर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल को मृत घोषित‌‌ कर दिया।‌ घायल जीत सिंह व राजेंद्र राम को प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद