तीर्थनगरी में गोवर्धन पूजन आस्था और उल्लास के साथ मनाया! श्रीकृष्ण भगवान को लगाए 56 भोग

ऋषिकेश 14 नवंबर। तीर्थनगरी ऋषिकेश में गोवर्धन पूजन आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। पुराना बद्रीनाथ मार्ग स्थित श्री जयराम अन्नक्षेत्र में गोवर्धन पूजन पर श्री कृष्ण भगवान को भोग लगाए गए। धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने विशेष आरती कर देश प्रदेश की उन्नति की कामना की।

मंगलवार को गोवर्धन पूजन ‌कार्यक्रम में शामिल मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों के ल‍िए गोवर्धन पूजा अत्‍यंत के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है,‍ क्योंकि इसमें गाय माता की पूजा की जाती है। साथ ही कई अन्‍य जगहों पर यह पूजा पर‍िवार की सुख-समृद्धि, अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र की कामना के लिए भी की जाती है।
बताया कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। आज के दिन पूजा में लोग अपने घरों में कान्‍हा का अच्‍छे से साज-श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त देखकर उनकी पूजा-आराधना करटे है। कान्‍हा के समक्ष अपनी समस्‍त मनोकामनाओं की अर्जी लगाकर उसे पूरी करने की व‍िनती करते है। आज के दिन भगवान कृष्‍ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। यही नहीं इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ कहा जाता है।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट यानी क‍ि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्‍ण ने देवराज इंद्र के घमंड को चूर-चूर कर दिया था और गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।
इस मौके पर जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, मंडलाध्यक्ष सुमित पंवार, श्री भरत मन्दिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जगमोहन सकलानी, राजकुमार अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, जगमोहन सकलानी, बचन पोखरियाल, अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद