ऋषिकेश 14 नवंबर। भाजपा मुनिकीरेती-ढालवाला का मंडल अध्यक्ष प्रेम दत्त सेमवाल को बनाया गया है। कुछ दिन पहले मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट के असामयिक निधन से यह अहम पद खाली चल रहा था।
भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुनिकीरेती-ढालवाला के मंडल अध्यक्ष स्व. राकेश भट्ट के निधन के उपरान्त उक्त मंडल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, जिला प्रभारी मुकेश कोली, सह-प्रभारी रमेश चौहान के निर्देश पर श्री प्रेम दत्त सेमवाल को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रेम दत्त को पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। कहा कि आगामी चुनाव में निश्चित रूप से पार्टी को फायदा मिलेगा। नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने प्रेम दत्त सेमवाल के मनोनयन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।