यह भी पढ़िए…दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध विभिन्न राज्यों में हत्या, डकैती, अपहरण तथा अन्य सगींन अपराधों के कई अभियोग हैं पंजीकृत
देहरादून। उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में रिलाइंस ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों की लूट में दून पुलिस ने 2 लुटेरे प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह, निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर, थाना बिद्दूपुर जिला वैशाली बिहार और विक्रम कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश सिंह निवासी ग्राम पानापुर , दिलावरपुर जिला वैशाली, बिहार को चिन्हित किया है, दोनों वांछित एक ही गांव के है। प्रत्येक लुटेरे पर 2 लाख का ईनाम घोषित किया गया है। दोनो अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध अन्य प्रान्तों में संगीन अपराधों के कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त प्रिंस के विरूद्ध जून 2020 में अपने साथियों के साथ मिलकर अपने गांव दिलावरपुर गोवर्धन की मुखिया पूनम देवी के पति लव कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या करने के संबंध में थाना बिदुपुर, जिला वैशाली में हत्या का अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त विक्रम कुशवाह पर थाना सदर हाजीपुर जिला वैशाली में हथियारों के दम पर सुबोध पासवान नाम के व्यक्ति का अपरहण करने तथा उसे बचाने आये ग्रामीणों पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त उक्त दोनों अभियुक्त 14 जून 2023 को सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 14 करोड की लूट में भी सांगली से वांछित/ प्रकाश में आये हैं।
अहम जानकारी…..
1. दोनो लुटेरे जून 2023 में सागंली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी वांछित
2. गैंग लीडर सुबोध से लातूर में हुई पूछताछ से पुलिस को मिली महत्वपूर्ण जानकारियां
3. घटना से पूर्व गैंग के सदस्यों को एक-दूसरे के नाम व घटना में उनके रोल के अतिरिक्त नहीं दी जाती थी कोई अन्य जानकारी
4. घटना करने से पूर्व गैंग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से भागने के मार्गो पर 40 से 50 किलो मीटर की दूरी पर अलग-अलग वाहनों को किया जाता था खड़ा।