जनता से जो वादे किए उन्हें किया पूरा! मीडिया से रूबरू हुई मेयर ममगाईं

ऋषिकेश 20 नवंबर। सोमवार को मीडिया से रूबरू हुई ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं ने दावा किया कि 2018 के निकाय चुनाव में ऋषिकेश की जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया गया। कुछ मामलों में तकनीकी दिक्कतें हैं, उनके विकल्प शासन को सुझाए गए हैं।

हरिद्वार रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मेरे ने कहा कि आज के ही दिन 20 नवंबर 2018 को पहला निगम बोर्ड चुना गया था। उन्होंने पांच साल की उपलब्धियों को तथ्यों के साथ रखते हुए पार्टी और ऋषिकेश की जनता का आभार व्यक्त किया। कहा कि चुनाव में उन्होंने 18 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया था। मेयर का कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही इस पर अमल किया। उन्होंने कहा कि गोविंदनगर स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड के निस्तारण के लिए केंद्र तक प्रयास किए। सफलता भी मिली। इस मामले में कुछ भ्रम पैदा होने से प्रोजेक्ट में शिथिलता आई। उन्होंने कहा कि गोविंदनगर में 40 सालों से कूड़ा डाला जा रहा है। हर दिन इसमें सौ टन कूड़े की बढोत्तरी हो जाती है। परिणाम कूड़े का पहाड़ जिस गति से समाप्त होना चाहिए वैसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने शासन से ऋषिकेश का कूड़ा हरिद्वार स्थित प्लांट तक पहुंचाने के विकल्प का सुझाव दिया है। ऐसा होता है तो गोविंदरनगर कूड़े में लिगेसी का ही निस्तारण करना होगा। उत्तर भारत का सबसे बड़ा वेंडिंग जोन का निर्माण, पथ पकाश की समुचित व्यवस्था, घाटों का सौदर्यीकरण, जी 20 का आयोजन, एम्स में स्थानीय लोगों के लिए अलग पंजीकरण काउंटर उपलब्धि हैं। कहा कि बेहद सीमित संसाधन और नगर पालिका के बजट में नगर निगम को चलाया। तीर्थनगरी में पार्किंग बड़ी समस्या है। जल्द ही 800 वाहनों की पार्किंग का प्रोजेक्ट शुरू होगा। मौके पर पार्षद गुरूविंदर सिंह, विजय बडोनी, अनीता रैना, कमलेश जैन, अजीत सिंह गोल्डी, मनीष बनवाल, बृजपाल सिंह राणा, भाजपा नेता पंकज शर्मा, पवन शर्मा, गौरव कैंथोला, गौरव सहगल, विवेक गोस्वामी, परीक्षित मेहरा, प्यारेलाल जुगुराण आदि मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद