पंडित नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, विकास में उनके योगदान को किया याद

ऋषिकेश, 27 मई। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर ऋषिकेश कांग्रेस भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पंडित नेहरू के देशहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों और उनकी दूरदर्शी नीतियों को याद किया गया।
महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि नेहरू ने अपने नेतृत्व में एम्स, आईआईटी, आईआईएम, इसरो और डीआरडीओ जैसे संस्थानों की स्थापना की, जो आज भी भारत के विकास की धुरी बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक लेखक, विचारक और कुशल प्रशासक भी थे, जिनकी विरासत आज भी प्रेरणा देती है।
कांग्रेस नेता अरविंद जैन और मदन मोहन शर्मा ने भी नेहरू जी की विद्वता और वैश्विक दृष्टिकोण की सराहना की। वहीं, राकेश अग्रवाल और ललित मोहन मिश्रा ने बताया कि नेहरू जी ने न केवल औद्योगीकरण की नींव रखी बल्कि अपने जीवन की लगभग 98% संपत्ति राष्ट्र के नाम कर दी थी।
इस श्रद्धांजलि सभा में एक शोकाकुल क्षण तब आया जब देवप्रयाग से कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के पिताजी दर्शन सिंह असवाल समेत चार लोगों के सड़क दुर्घटना में दर्दनाक निधन की सूचना मिली। सभा में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदीप जैन, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, सूरत सिंह कोहली, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, पार्षद भगवान सिंह पंवार, मंडलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, सुमित चौहान, अशोक शर्मा, भूपेंद्र राणा, पुरंजय भारद्वाज, आदित्य झा, राजेश शर्मा सहित कई अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद