पीएम मोदी के आगमन से पहले सीएम धामी ने किया भूमि को वंदन! आईडीपीएल हॉकी मैदान में कार्यक्रम

ऋषिकेश 8 अप्रैल। भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 अप्रैल को आईडीपीएल के हॉकी मैदान में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उक्त जनसभा सफल हो इसके निमित्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनसभा स्थल पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन और भूमि को वंदन किया।‌ इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता का उत्साह देखते ही बन रहा था।
सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आईडीपीएल हॉकी मैदान पहुंचे। उन्होंने ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में भूमि पूजन करके पवित्र भूमि को वंदन किया। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को आईडीपीएल हॉकी मैदान में‌ चुनावी जनसभा प्रस्तावित है।
पार्टी के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा सफल हो इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि का पूजन करके ईश्वर से इस विशाल आयोजन को सफल बनाने की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है। राज्य की जनता का भी उनको सदैव प्यार मिला है और इस बार भी पूरा समर्थन और प्यार उनको मिलने वाला है। कहा कि पांचो लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेंगे। शहरी एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को जनता देख रही है और जनता का पूरा विश्वास पार्टी और कुशल नेतृत्व मोदी के ऊपर है। लिहाजा उत्तराखंड की पांचो सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत का परचम लहराएंगे।
मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, संगठन मंत्री अजय कुमार, संगठन महामंत्री आदित्य कोठारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं, ऋषिकेश विधानसभा चुनाव प्रभारी करण बोहरा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, संजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सुमन, सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, निर्मला उनियाल, पुनीता भंडारी, माधवी गुप्ता, पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, जयंत शर्मा, कपिल गुप्ता, बृजेश शर्मा, पुष्पा ध्यानी, सतपाल राणा, सतीश सिंह, हेमलता चौहान, ममता सकलानी, रोमा सहगल आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद