प्रदेश के माननीय भी पहुंचे भोलेनाथ की शरण में

जलाभिषेक कर राज्य की खुशहाली और जनकल्याण की कामना
की
ऋषिकेश। उत्तराखंड की वर्तमान धामी सरकार में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री के ओहदे में काबिज माननीय भी भोलेनाथ की शरण में पहुंचे। शिवालयों में जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की है।
शनिवार को महाशिवरात्री पर्व पर शहरी और विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल डोईवाला स्थित लच्छेश्वर महादेव मंदिर उसके बाद ऋषिकेश में पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर, सोमेश्वर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। सभी मंदिरों में श्रद्धाभाव से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंत्री अग्रवाल ने जलाभिषेक के बाद कहा कि आज के दिन भगवान शंकर को जल और बेलपत्र चढ़ाने का बहुत महत्व है। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की मन्नत मांगी है। इस दौरान ऋषिकेश मंडलाध्यक्ष सुमित पंवार, मंत्री दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने महाशिवरात्रि पर्व पर अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के मवाकोट स्थित जगदेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। वे यहां शनिवार दोपहर पहुंची। उन्होंने जलाभिषेक और पूजा अर्चना के साथ प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि परंपरा में शिव-पार्वती को सनातन दंपत्ति माना गया है, उनका दांपत्य आदर्श और अनुकरणीय है। उनके प्रबुद्ध संवाद को पौराणिक वांग्मय का आधार माना गया है। यह शिव-पार्वती के परस्पर सम्मान और समर्पण का पर्व है।
वहीं, ऋषिकेश नगर निगम मेयर अनिता ममगाईं ने पति डा. हेतराम ममगाईं के साथ पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और प्रदेश और जनकल्याण की खुशहाली के लिए रुद्राभिषेक किया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद