
ऋषिकेश,7 सितंबर। भाजपा ऋषिकेश के श्यामपुर और रायवाला मंडल की ओर से रविवार शाम नेपाली फार्म तिराहे पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष तड़ियाल ने कहा कि “राहुल गांधी द्वारा प्रयोग की गई गंदी भाषा केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है।”
विरोध प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष श्यामपुर चंद्रमोहन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, अनीता राणा, पुष्पा ध्यानी, राहुल अग्रवाल, सोबन सिंह कैन्तूरा, कौशल बिजल्वाण, भगवान सिंह मेहर, सदानंद गौड, अनसूया प्रसाद, महिमानंद भट्ट, रामचंद्र नौटियाल, चित्रमणि रतूड़ी, सत्यपाल राणा, आयुष रावत, गणेश रावत, बलविंदर सिंह, शमा पंवार, बबीता रावत, संजय पोखरियाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।