कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नारे लगाकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

ऋषिकेश,11 मार्च।विधानसभा ऋषिकेश में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हाथ जोड़ो भारत जोड़ो नारे लगाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
शनिवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह मियां के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रेलवे रोड पर नीरजभवन के सामने एकत्रित हुए। यहां से लोकसभा प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं सह प्रभारी और पूर्व मंत्री नवप्रभात की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हुई, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए त्रिवेणीघाट पहुंची। पद यात्रा के दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के संदेश के पंपलेट को वितरित किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और घर घर जाकर आमजन को कांग्रेस की विचारधारा के साथ प्रदेश में व्याप्त अराजकता, महंगाई से अवगत करवाया जा रहा है। दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटें कांग्रेस झोली में जाएंगी।
पदयात्रा में कार्यक्रम संयोजक जयेन्द्र रमोला, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश मंत्री राजपाल खरोला, ब्लॉक अध्यक्ष श्यामपुर विजयपाल रावत, मदन मोहन शर्मा, दीपक जाटव, विनय सारस्वत, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, सुधीर राय, ललित मोहन मिश्रा, भगवान सिंह पवार, जगत नेगी, सरदार गुरविंदर सिंह, देवेंद्र प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, अजीत गोल्डी, प्यारेलाल जुगरान, विवेक तिवारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, युवा विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, जितेंद्र पाल पाठी, उत्तम रावत, रवि जैन, ललित सक्सेना, दीपक गौनियाल, सौरभ वर्मा, ईमरान सैफी, अभिनव मलिक,त्रिलोकीनाथ तिवारी, चंदन पंवार, कपिल शर्मा, प्रदीप जैन, बृजभूषण बहुगुणा, सहदेव राठौर, विमला रावत, मधु जोशी, नीलम तिवारी, चंद्रकांता जोशी, कमलेश शर्मा, सरोजनी थपलियाल, विकास खुराना, देवेन्द्र बैलवाल, सतीश रावत, धर्मेन्द्र, विनोद पोखरियाल, राजेंद्र कोठारी, रूकम पोखरियाल, संजय शर्मा, अंशुल त्यागी, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, बरफ सिंह पोखरियाल, हरि सिंह नेगी, अजय शर्मा, मुकेश जाटव, प्रवीण जाटव, गौरव राणा, जतिन जाटव, रेणू नेगी, मनीष जाटव, गजेंद्र विक्रम शाही, मनोज गुसाईं, प्रेम लाल शर्मा, सवित शर्मा आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद