राज्य की भाजपा सरकार पर भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला

ऋषिकेश,22 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग/नरेंद्रनगर ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के आवाहन पर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर जन विरोधी, युवा विरोधी, महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार का पुतला आग के हवाले किया।
बुधवार को कैलाश गेट क्रांति चौक पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जहां एक तरफ आम जरूरत की चीजें जैसे बिजली, पानी, सीवर, पठन सामग्री पर लगातार टैक्स में बढ़ोत्तरी कर जनता को महंगाई के बोझ से लाद रही है।वहीं, दूसरी तरफ देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति को कलंकित करते हुए शराब के दामों में कटौती कर शराब प्रदेश बनाने का षड़यंत्र किया जा रहा है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले पर एक भी भाजपा महिला नेत्री, भाजपा नेता या कार्यकर्ता का कोई बयान न आना उत्तराखंड के साथ देश की महिलाओं के साथ अपमान है। इंटक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है।
प्रदर्शन में प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट, दिनेश सकलानी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील आर्य, अजय रमोला, शिवम भट्ट, अनिल रावत, दयाल भंडारी, सुरेंद्र भंडारी, दलबीर रावत, अनीता कोठियाल, बलदेव भंडारी, सचिन सेलवान, लक्ष्मण राजभर, सोहनलाल भोते आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद