यात्रा रोटेशन समिति की बागडोर फिर संजय शास्त्री को

ऋषिकेश, 2 अप्रैल। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का संचालन कर रही संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति का संजय शास्त्री को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और मनोज ध्यानी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। संयुक्त रोटेशन में नौ कंपनियां शामिल रहेंगी।
जीएमओ कार्यालय में आयोजित सभी प्रमुख परिवहन कंपनियों के अध्यक्षों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष चार धाम यात्रा का संचालन करने वाली संस्था संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति में उत्तराखंड की पहले से संचालित होने वाली प्रमुख नौ परिवहन कंपनियों को ही शामिल किया जाएगा। सर्वसम्मति से गढ़वाल मंडल कान्ट्रैक्ट कैरीज कंपनी के अध्यक्ष संजय शास्त्री को अध्यक्ष व यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष मनोज ध्यानी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि विभाग की ओर से बाहरी वाहनों को छूट देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार ऐसे वाहनों पर रोक लगाएं और उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को प्राथमिकता प्रदान करें।
बैठक में जीएमओ के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, यातायात परिवहन कंपनी के उपाध्यक्ष नवीन रमोला, रूपकुंड कंपनी के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, जीएमसीसी के संचालक सुधीर राय, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति के संचालक विनोद भट्ट, रूप कुंड कंपनी के सचिव देवेंद्र सिंह रावत, सीमांत सहकारी समिति के सचिव नंदन सिंह भंडारी, संचालक चरण सिंह गढ़िया, जीएमओ के संचालक कुंवर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, नवीन तिवाड़ी, हर्ष सिंह रावत, यशवंत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद