ऋषिकेश, 2 अप्रैल। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के रविवार को ऋषिकेश आगमन पर भाजपाइयों ने नटराज चौक पर उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। पूर्व राज्यपाल के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में व्यवस्था भी हावी रही।
स्वागत करने वालों में मेयर अनीता मंमगाई, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महामंत्री प्रतीक कालिया, जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, इंद्र कुमार गोस्वामी, वैभव थपलियाल, रंजन अंथवाल, पंकज शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, विजय बडोनी, मोनिका गर्ग, रोमा सहगल, गुड्डी कलूडा आदि मौजूद रहे।
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी के स्वागत में उमड़े भाजपाई
