सर्वसम्मति से परिचालक अतुल अध्यक्ष और चालक धीरज शाखा मंत्री बने
ऋषिकेश, 10 अप्रैल। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन शाखा ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से परिचालक अतुल कुमार शाखा अध्यक्ष और चालक धीरज पांडेय शाखा मंत्री चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत किया गया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों के हितों को लेकर एकजुट होने पर जोर दिया।
सोमवार को चारधाम यात्रा रोडवेज बस अड्डा परिसर में कर्मचारी यूनियन शाखा के वार्षिक चुनाव, चुनाव प्रभारी मिथुन कुमार और सतेंद्र सिंह की देखरेख में हुए। जिसमें सर्वसम्मति से अतुल कुमार को शाखा अध्यक्ष चुना गया। कुलदीप कुमार और विपिन लोहानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरज पांडेय शाखा मंत्री, रवि प्रकाश और संदीप कश्यप संयुक्त मंत्री, जितेंद्र कुमार संगठन मंत्री, सुमित तोमर कोषाध्यक्ष, अमित कुमार कार्यालय सचिव, संजय सैनी को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि परमेंद्र कुमार, विकास कुमार, मदन पाल वर्मा, जयवीर सिंह, प्रांतीय प्रतिनिधि अबरार अहमद, रण कुमार, हरेंद्र कुमार, सुभाष बडोला, संजय वर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद आर्य, प्रदीप शर्मा, पवन कुमार, विश्वास, कृष्ण गोपाल, धमेंद्र राणा, भोपाल सिंह चुने गए। इस दौरान संरक्षक विपिन चौधरी, देवेंद्र मान, हरेंद्र कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
सर्वसम्मति से परिचालक अतुल अध्यक्ष और चालक धीरज शाखा मंत्री बने
