देहरादून। राजकीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के मंहगाई भत्ते में बढोतरी की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उत्तराखंड से बड़ी खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के राजकीय कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता डीए 4 प्रतिशत बढ़ाए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। बढ़े हुए डीए से लगभग तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
शासनादेश जारी होने के बाद उत्तराखंड में अब महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। कैबिनेट के कार्मिकों के डीए बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया था। मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के हित में महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने को हरी झंडी दे दी है।
राज्य कर्मियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर! मुख्यमंत्री धामी ने लगाई DA बढ़ोत्तरी पर मुहर
