दुखद: बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरा! दो फौजी समेत 10 की मौत

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। सवारियों से भरा बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे में सेना के दो जवानों समेत 10 लोगों की मौत हुई है। सभी होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार को बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी ब्लॉक स्थित होकरा मंदिर जा रहा बोलेरो वाहन ( UK 02 TA10845) खाई रामगंगा नदी में गिर गया। वाहन में 10 लोगों के सवार होना बताया गया है।
सूचना मिलते ही नाचनी थाने से पुलिस, एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर रेस्कयू शुरू किया। हादसे में मृत सात शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है। 03 अन्य शवों को खाई से ऊपर लाने का कार्य चल रहा है। बताया कि जिस जगह यह दर्दनाक हादसा हुआ है वहां सड़क की स्थिति बेहद खराब है।

हादसे में मृतको की सूची…..

1) किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा , कपकोट, बागेश्वर

2) धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह, उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा , कपकोट, बागेश्वर

3) कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा , कपकोट, बागेश्वर

4) निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर
5) उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा , कपकोट, बागेश्वर

6) शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा कपकोट, बागेश्वर

7) महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, कपकोट

8) सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर

9) खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर

10) दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष, भनार, बागेश्वर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद