ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा घाटों पर पुलिस राफ्ट संचालकों और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें नशा नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत नशा करने और तस्करी करने वालों की सूचना भी पुलिस को देने की अपील की जा रही है। गुरुवार को नीम बीच पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राफ्ट संचालकों और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। बताया कि ड्रग्स कैसे युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। नशे से शारीरिक और आर्थिक नुकसान से भी अवगत कराया।
मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने राफ्ट संचालकों और स्थानीय लोगों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। पर्यटकों के साथ मधुर व्यवहार की बात भी कार्यक्रम में राफ्ट संचालकों ने कही। मौके पर यातायात निरीक्षक नदीम अतहर, संदीप तोमर, एसएसआई जीडी भट्ट, एसआई रमेश कुमार सैनी, आशीष शर्मा, सुनील पंत, कांस्टेबल धर्मपाल, मोहित, सुभाष ध्यानी, महेंद्र, रवि राणा आदि मौजूद रहे।