देहरादून, 16 जुलाई। सोमवार को देहरादून मंडल में भाजपाई 6 हजार पौधे लगाकर हरेला महापर्व मनाएंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने रविवार को विभिन्न प्रजातियों के पौधे कार्यकर्ताओं को वितरित किए।
रविवार को हरेला महापर्व की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया गया। भाजपा महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि महानगर के 14 मंडलों में विभिन्न प्रजातियों के पौधो का वितरण किया है।
इस दौरान सभी मंडलों में पौधरोपण का कार्य मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, जिसमें श्री देव सुमन नगर मंडल, अंबेडकर मंडल, करणपुर मंडल, शहीद दुर्गा मल मंडल, रायपुर विधानसभा, धर्मपुर विधानसभा, कैंट विधानसभा मंडल के कार्यकर्ता शामिल रहे। एक दूसरे को हरेला पर्व की बधाई दी। मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।