बीते गुरुवार को त्यूणी से सेब भरकर देहरादून के निकला था दुर्घटनाग्रस्त वाहन
देहरादून। जनपद देहरादून के कालसी में बड़ा हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सेब से लदा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर सूचना मिली कि एक यूटिलिटी वाहन टोंस नदी में छिपरो पावर हाउस के पास डूबी हुई है। सूचना पर थाना कालसी पुलिस मय एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान जानकारी जुटाने में पर पता चला कि यूटिलिटी यूके 07 सीए 2372 बीते गुरुवार 10 अगस्त की रात त्यूणी क्षेत्र से सेब की पेटियां भरकर देहरादून के लिए निकली थी। वाहन में केवल चालक ही सवार था। रात में अनियंत्रित होकर यूटिलिटी वाहन छिपरौ पावर हाउस के पास लगभग 100 मीटर गहरी टोंस नदी में गिर गई। हादसा रात के समय होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
रेस्क्यू के दौरान वाहन चालक मृत अवस्था में यूटिलिटी के अंदर ही फंसा हुआ मिला, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस ने हादसे में मृत चालक की शिनाख्त पदम (29) पुत्र खीमदास निवासी ग्राम भाटगड़ी पोस्ट कटंग तहसील त्यूणी, जिला देहरादून के रूप में कराई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।