निर्मल आश्रम परिवार के संत बाबा जोध सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया

 

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ संपूर्ण के भोग डाले गए, काटा गया केक

ऋषिकेश। चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था निर्मल आश्रम परिवार के संत बाबा जोध सिंह महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
मायाकुंड स्थित निर्मल आश्रम में सोमवार सुबह से ही संत बाबा जोत सिंह महाराज के जन्म उत्सव को मनाने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचे। सबसे पहले आश्रम में स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ संपूर्ण के भोग डाले गए।
श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे संत जोध सिंह महाराज ने आश्रम महंत राम सिंह महाराज के सानिध्य में के काटने की रस्म अदा की।
देश विदेश और आसपास के क्षेत्र से आई संगत ने आश्रम महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर बाटा गया। लंगर के बाद साधु संतों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कपड़े, जूते चप्पल, छाता, बाल्टी, बर्तन आदि भी वितरित किए गए।
मौके पर प्रशासनिक अधिकारी बिक्रमजीत सिंह, करमजीत सिंह, ललिता कृष्णा स्वामी, डॉ. सुनीता शर्मा, अमृतपाल डंग, आत्म प्रकाश कोचर (बाबूजी), अजय शर्मा, बलविंदर सिंह, राजेश गुप्ता, हरमनप्रीत सिंह, अशोक जोशी, दिनेश शर्मा, गुरजिंदर सिंह, शम्मी पैन्यूली, शमशेर सिंह, गुरजिंदर सिंह जोहल, गुरदीप सिंह, हैप्पी सिंह, अनिल किंगर, अमन कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद