रंग बिरंगी लाइटों से सजा मधुबन आश्रम रहा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
ऋषिकेश 7 सितंबर। तीर्थनगरी ऋषिकेश में कृष्ण जन्मोत्सव आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रमुख कृष्ण मंदिर और आश्रमों को रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया जिसकी छठा देखते ही बन रही थी। कृष्ण लीला पर आधारित जीवंत झांकिया ने भी श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। रात 12 बजते ही मंदिरों में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई दी। गुरुवार को मुनिकीरेती कैलाश गेट स्थित मधुबन आश्रम में जन्माष्टमी के उपलक्ष में सुबह जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर दयाराम दास, महंत रवि प्रपन्नाचार्य शास्त्री, अखंडानंद सरस्वती, ईश्वर दास महाराज व अन्य संतों ने भगवान के दर्शन किए। कृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विजेताओं को भक्तियोग स्वामी ट्रॉफी भी दी गई। उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल, मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, समाजसेवी बचन पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल, नवीन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, दिनेश कोठारी, गगन कोठारी, वरिष्ठ अधिवक्ता नैनीताल हाईकोर्ट रामजी श्रीवास्तव, विशाल कक्कड़, अंकित अरोड़ा, रास बिहारी दास, अर्जुन दास आदि का मधुबन आश्रम अध्यक्ष परमानंद दास ने स्वागत कर आशीर्वाद दिया। आश्रम प्रबंधक हर्ष कौशल ने बताया कि देर शाम आश्रम स्थित कृष्ण मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। लोग देर रात तक आकर्षक झांकियां और रंग बिरंगी लाइटों से सजे आश्रम की खूबसूरती को निहारते रहे। वहीं, मुखर्जी मार्ग स्थित राधा कृष्ण मंदिर, पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला, बाबा काली कमली और त्रिवेणी घाट में भी कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही।
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की! तीर्थनगरी ऋषिकेश में रही कृष्ण जन्मोत्सव की धूम
