नहीं रहे भाजपा मुनिकीरेती मंडलाध्यक्ष! असामयिक निधन पर हर किसी की आंखें हुई नम, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 

स्व. राकेश भट्ट थे भाजपा के एक समर्पित सिपाही: सुबोध उनियाल

ऋषिकेश। भाजपा मुनिकीरेती मंडलाध्यक्ष राकेश भट्ट के असामयिक निधन से पार्टी कार्यकर्ता समेत स्थानीय लोग शोकाकुल हैं। शनिवार को मुनिकीरेती ढालवाला मंडल की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से स्व. राकेश भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्व. राकेश भट्ट भाजपा के एक समर्पित सिपाही थे। वह एक कुशल संगठन कार्यकर्ता थे, जिनके निधन से भाजपा को अपूर्णीय क्षति हुई है। पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि स्व. राकेश भट्ट सबको साथ लेकर चलने वाले लोकप्रिय कार्यकर्ता थे, जिनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती। मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने कहा कि स्व. राकेश भट्ट ने पार्टी के प्रति कुशल कार्यशैली एवं निष्ठा से अपनी विशिष्ट लोकप्रिय पहचान बनाई थी। उनके निधन का पूरे भाजपा परिवार को दुःख है।
मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन भट्ट, पूर्व मंडलाध्यक्ष दिनेश कोटियाल, दिनेश भट्ट, धूमन थलवाल, भगवती रतूड़ी, राजेंद्र थलवाल, भगवती काला, राकेश पुरी, बीना जोशी, शशि कंडारी, सीमा बिजल्वाण, मीना मंदवाण, इंद्रा आर्य, राजकुमारी, सुनीता नेगी, बीरेंद्र चौहान, सचिन पैन्यूली, रोहित गोडियाल, उत्तम रावत, राजदीप भंडारी, रामकृष्ण पोखरियाल आदि मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद